फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Every person should get the benefit of government scheme

Meerut News: प्रत्येक व्यक्ति को मिले सरकारी योजना का लाभ

Tue, 19 Dec 2023 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Every person should get the benefit of government scheme
मेरठ। विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) द्वारा आयोजित बैंकों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उद्योग ऋण, स्वरोज़गार योजनाओं में ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, केसीसी के माध्यम से किसानों को समय पर ऋण जैसी सरकारी सुविधाएं लोगों तक आसानी से पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कैंट विधायक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी बैंकों की प्रगति को जानते हुए बैंकों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने बैंकों की सीडी रेशों को बेहतर करें। विकास के मार्ग पर सरकार की योजनाओं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ की जीडीपी बढ़ाने में भी सभी बैंक अपना पूर्ण योगदान करे। कमजोर वर्ग को मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराया जाए। ऋण लिए के लिए सभी बैंकों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। सभी बैंक ऋण देते हुए सावधानी रखें। क्योंकि यह पैसा जनता का है। इसका कहीं पर भी दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अग्रणी मंडल प्रबंधक सुशील कुमार मजूमदार ने सभी बैंकों से कहा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा को अधिक से अधिक करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि संबंधित नवीन योजनाओं के विषय में भी बताया गया। विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और सुशील कुमार मजूमदार ने पीएलपी संभाव्यता युक्त ऋण योजना पोर्टल लिंक्ड प्लान का विमोचन किया। अंत में सभी बैंक प्रतिनिधियों ने अपने अपने बैंकों की प्रोग्रेस का डाटा मुख्य अतिथि महोदय के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed