फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Every department will now use research equipment on campus

कैंपस में शोध उपकरणों का अब हर विभाग करेगा इस्तेमाल

Thu, 29 Oct 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Every department will now use research equipment on campus
कैंपस में शोध उपकरणों का अब हर विभाग करेगा इस्तेमाल
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में करोड़ों रुपये के उपकरणों का जितना इस्तेमाल होना चाहिए, उतना वर्तमान में नहीं हो पा रहा है। इस पर कुलपति ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने बुधवार को हुई समिति की बैठक में उपकरणों की पूरी सूची बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए, जिससे विवि कैंपस में ही नहीं बल्कि कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी इनका लाभ मिल सके। उपकरण किसी भी विभाग के हो लेकिन उनका उपयोग अब हर विभाग कर सकेगा।

कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में बुधवार को उपकरण समिति की बैठक हुई। कुुलपति ने कहा कि विवि के विभिन्न विभागों में करोड़ों रुपये के उपकरण रखे हुए हैं। इन उपकरणों का छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिल सकता है लेकिन इसको लेकर कोई नीति स्पष्ट नहीं है। इन उपकरणों का कैंपस के दूसरे विभागों और कॉलेजों को भी लाभ मिलना चाहिए। पांच सदस्यीय समिति के सदस्यों प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, प्रो. आरके सोनी, प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. नीलू जैन गुप्ता और प्रो. एसएस गौरव की तरफ से सुझाव दिया गया कि पहले चरण में विवि के किन विभाग में कौन-कौन से उपकरण मौजूद हैं। इन सभी की सूची तैयार की जाए। इन उपकरणों को चलाने के लिए टेक्निकल स्टाफ और बाकी बातों का ध्यान रखा जाए। 10 लाख या इससे ज्यादा कीमत के जो उपकरण विभागों में रखे हुए हैं, उनको इस्तेमाल करने के लिए दूसरे विभाग को भी अनुमति दी जाए। इसके अलावा विवि से संबद्ध जितने भी कॉलेज हैं, उनको भी शोध की गुणवत्ता में सुधार के लिए उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति दी जाए। उपकरणों की पूरी सूची को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए जिससे छात्र-छात्राओं को इन उपकरणों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। कैंपस के अलावा यदि किसी कॉलेज या फिर अन्य किसी को इन उपकरणों का प्रयोग करने की जरूरत हो तो उनसे न्यूनतम शुल्क निर्धारित करते हुए प्रयोग करने दिया जाए। कुलपति ने समिति के सभी सदस्यों से उपकरणों को लेकर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed