फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   event in MPGS meerut

नृत्य में पिरोकर मंच पर उतारे नौ रस

Thu, 24 Oct 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
event in MPGS meerut
शास्त्री नगर स्थित एमपीजीएस मे आयोजित कार्यक्रम मे नृत्य करते बच्चे।
मेरठ।
विज्ञापन

साहित्य के नौ रसों के महत्व को छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा। भाषा की मजबूती और बेजोड़ कलात्मकता एवं बौद्धिक योग्यता का परिचय देते हुए छात्राओं ने गंभीर विषयों को नृत्य में प्रदर्शित किया। बुधवार को मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में मेगनम ऑपस 2019 का आयोजन हुआ।
आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईपीएफ दिल्ली व उत्तराखंड के कमिश्नर विकास सोदाई, नीरा सोदाई, और स्कूल की निदेशिका केतकी सिंह शास्त्री, ऋचा शर्मा ने किया। प्रिंसिपल सपना आहूजा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की छात्राओं ने मेक इन इंडिया थीम पर विभिन्न कंपनियों के उत्पादों के मॉडल बनाए। मोम की मूर्तियां सजाईं। विज्ञान की छात्राओं ने चंद्रयान 2, वैक्यूम क्लीनर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, सोलर कुकर, फूड एडल्ट्रेशन व डीएनए का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। अंग्रेजी की छात्राओं ने न्यूज रूम एक्सप्रेस, एमपीजीएस दा बेस्ट का मॉडल दिखाया। कला वर्ग की छात्राओं ने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, ज्वालामुखी, वायु प्रदूषण, विंडमील रोटेशन एवं रेवोल्यूशन विषय पर वर्किंग मॉडल बनाया। इतिहास विभाग की छात्राओं ने आदि मानव से लेकर वर्तमान मानव के विकास व परिवर्तन यात्रा को मॉॅडल में दिखाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मास्टर शेफ एमपीजीएस खाना खजाना रेसिपी का आयोजन भी हुआ। संगीत की छात्राओं ने रिदमिक रसिया थीम पर गायन, वादन व बैंड प्रस्तुति दी। फाइन आर्ट्स की छात्राओं ने कलात्मक, सृजनात्मक प्रस्तुति में साजसज्जा दिखाई। हिंदी विषय में अपरिमेय विद्यापीठ का मॉडल व गुरु शिष्य परंपरा मॉडल दिखाया। साहित्य के नवरसों को नृत्यकला में प्रदर्शित किया। गणित में मल्टीफेलियर्स नोटेशन टॉपिक, जीरो इज हीरो की प्रस्तुति दी। डांसिंग शेप्स व खेलों के जरिए अंकों को बताया। संचालन कृतिका व जयश्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैले में दिखा बाल मजदूरों का दर्द
छात्राओं ने बेहद कुशलता से सामाजिक कुरीतियों को नृत्य के माध्यम से मंचित किया। उन्होंने बाल मजदूरों का दर्द बैले डांस में उकेरा। प्रधानमंत्री से लेकर मेरीकॉम व प्रमुख खिलाड़ियों की जीवनगाथा भी मंचित की। प्राइमरी सेक्शन की छात्राओं ने सुंदर नृत्य दिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छात्राओं ने क्रांति आंदोलनों में महात्मा गांधी के योगदान को नृत्य नाटिका के जरिए मंचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed