फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   evening class

इवनिंग क्लास को लेकर विवि में प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
evening class
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 इवनिंग क्लास की मांग को लेकर मंगलवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर के कई कॉलेजों के छात्रों ने विवि में कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेजों ने रात में 11 बजे मेरिट लगाई है। मेरिट में नाम था, लेकिन एडमिशन नहीं दिया।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक और विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। मेरठ कॉलेज, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी कॉलेज बुढ़ाना के छात्र विवि पहुंचे। छात्रों ने एडमिशन को लेकर कॉलेजों की शिकायत की। एक छात्रा ने डीएवी कॉलेज पर आरोप लगाया कि जब वह पता करने पहुंची तो बताया मेरिट रात 11 बजे लगाई थी। एडमिशन हो चुके हैं। एक छात्र ने मेरिट में नाम होने, लेकिन एडमिशन नहीं देने की शिकायत की। इवनिंग क्लास पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा विवि ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। 27 अगस्त को कार्य परिषद की बैठक है, उसमें स्पष्ट कर दिया जाएगा। इवनिंग क्लास चलाने का कुलपति ने आश्वासन दिया। अनुराग चौधरी, अभय तालियान, चीकू पंडित आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


पहले सेल्फ फाइनेंस, बाद में इवनिंग
विवि के रुख से लग रहा है कि पहले सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की मेरिट आएगी। इवनिंग क्लास का मामला बाद में देखा जाएगा। 18 अगस्त तक सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन होंगे। 20 अगस्त को पहली मेरिट आने की उम्मीद है। कार्य परिषद की बैठक 27 अगस्त को होगी। जाहिर है इवनिंग का मामला सितंबर तक पहुंचेगा। निजी कॉलेजों ने विवि पर पहले अपनी सीट भरने का दबाव बना रखा है। छात्र और कॉलेज अपने-अपने स्तर पर दबाव बना रहे हैं। इवनिंग क्लास और सेल्फ फाइनेंस की मेरिट को लेकर तकरार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed