{"_id":"6ab534969ef40cdbf40b9456","slug":"evening-adorned-a-dream-india-in-colors-she-excelled-in-painting-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108808-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंगों में संध्या ने सजाया सपनों का भारत, पेंटिंग में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंगों में संध्या ने सजाया सपनों का भारत, पेंटिंग में रही अव्वल
विज्ञापन
खरखौदा में ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे (प्राथमिक शिक्षा विभाग)
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की छात्रा संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर की अलविरा द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय जिसोरी की अरफा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सात न्याय पंचायतों से चयनित 21 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।
प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। ब्लॉक की सात न्याय पंचायतों में कुल 123 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक न्याय पंचायत से तीन-तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाईं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. रश्मि गुप्ता, शुचिता गौर और सुमित शर्मा शामिल रहे।