फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even before Mayawati's arrival, bitodara flags of Rajputs, DM and SSP deployed

मायावती के पहुंचने से पहले ही सहारनपुर में बवाल, राजपूतों के बिटौड़े फूंके, डीएम व एसएसपी तैनात

Tue, 23 May 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 23 May 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
Even before Mayawati's arrival, bitodara flags of Rajputs, DM and SSP deployed
शब्बीरपुर में फिर बवाल

सहारनपुर में मंगलवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के पहुंचने से पहले ही राजपूतों के बिटौड़े व गलियों में आग लगा दी गई। राजपूतों ने भीम आर्मी के लोगों पर आरोप लगाया कि इन्होंने पहले हंगामा कि और फिर बिटौड़े में आग लगा दी। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हालांकि डीएम व एसएसपी ने भारी पुलिसफोर्स के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया। इतना ही नहीं बल्कि मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी। मायावती के दौरे से ठीक पहले ही सहारनपुर में हंगामा हो गया। वहीं शब्बीरपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन

राजपूतों की गलियों में लगाई आग

Even before Mayawati's arrival, bitodara flags of Rajputs, DM and SSP deployed
राजपूतों की गलियों में लगाई आग

बता दें कि सहारनपुर में सड़क दूधली बवाल व शब्बीरपुर की जातीय हिंसा के बाद जैसे हालात पैदा हुए हैं उसमें दलितों की दुखती रग पर हाथ धरने को बसपा सुप्रीमो मायावती आज यानी मंगलवार को सहारनपुर आ रही हैं। लेकिन उनके आने पहले ही शब्बीरपुर का माहौल बिगड़ गया। शब्बीरपुर में दलितों पर हुए उत्पीड़न का मुद्दा उछाल कर बसपा अपने बेस वोट को खिसकने नहीं देना चाहती है। अब तक सोशल इंजीनियरिंग में दलित मतों के साथ जातीय समीकरण फिट करने में जुटी बसपा सहारनपुर के जरिए दलित-मुस्लिम गठजोड़ की संभावनाओं को भी टटोलेगी। कुल मिलाकर शब्बीरपुर दौरे के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपने मजबूत गढ़ से विरोधियों का किला भेदने की तैयारी भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed