फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after the residential lease was allotted, possession of the land was not given

आवासीय पट्टे आवंटित होने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिला

Fri, 27 Jun 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Even after the residential lease was allotted, possession of the land was not given
सरधना। दौराला ब्लॉक के समौली-सलेमपुर गांव निवासी हिवाल कांबोज ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में भूमि घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि गांव के कई लोगों को वर्ष 1975 में आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि वर्ष 1975 में गांव के शम्मू, बलवंत, विद्याराम, जगराम और रविंद्र को आवासीय पट्टे आवंटित हुए थे, परंतु इनमें से कोई भी आज तक उस भूमि पर काबिज नहीं हुआ। आरोप है कि गांव के दो लोगों ने पुराने पट्टों की फर्जी रसीदों के आधार पर नकली वसीयतें बनाकर खसरा संख्या 101 की भूमि की रजिस्ट्री करवा ली। हिवाल कांबोज का कहना है कि न तो मूल पट्टाधारकों ने कभी जमीन पर कब्जा किया और न ही रजिस्ट्री के लिए कोई सरकारी स्वीकृति ली गई।
विज्ञापन

बलवंत के परिजन लगभग 40 वर्ष पहले गांव छोड़ चुके हैं। वहीं विद्याराम की कोई संतान नहीं है। शम्मू और जगराम की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैनामे कराए गए हैं। हिवाल ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस फर्जीवाड़े का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed