फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after the investigation report of the rigging, no action was taken against the head and secretary

Meerut News: धांधली की जांच रिपोर्ट के बाद भी प्रधान, सचिव पर कार्रवाई नहीं

Sun, 15 Dec 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Even after the investigation report of the rigging, no action was taken against the head and secretary
सरधना। ब्लॉक दौराला के गांव समसपुर सुरानी में विकास कार्यों में धांधली और करीब ढाई लाख रुपये के गबन के मामले में जांच पूरी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान और सचिव पर धांधली सिद्ध हो चुकी है। शनिवार को ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव समसपुर सुरानी निवासी रोहित पुत्र वेदपाल सिंह व सुबोध पुत्र ईश्वर सिंह ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में धांधली व लाखों रुपयों का गबन करने का आरोप लगाया था। डीएम दीपक मीणा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पंखुड़ी जैन व तकनीकी सहायता के लिए अवर अभियंता सरधना को जांच सौंपी थी। इस मामले में कई माह पूर्व जांच टीम ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर बिंदुवार जांच पड़ताल की और रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान व सचिव पर 2.57 लाख रुपये का गबन किए जाने की बात कही गई है। विकास कार्यों के लिए आए धन का ग्राम प्रधान द्वारा दुरुपयोग और गबन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए 17 बिंदुओं का शिकायती पत्र शपथपत्र के साथ जिलाधिकारी दीपक मीणा को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जांच रिपोर्ट में धांधली स्पष्ट होने के बाद भी डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने डीएम दीपक मीणा से मिलकर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


वर्जन...
विकास कार्यों में धांधली के आरोप के संबंध में पूर्व में की गई जांच सही नहीं थी। शपथ पत्र से अलग बिंदुओं पर भी जांच दिखाई गई है। डीएम द्वारा मामले में उच्च अधिकारियों से दोबारा जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों के धांधली के आरोप बेबुनियाद हैं। -आदेश, ग्राम प्रधान, समसपुर सुरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed