{"_id":"5bb6161f867a5529304274fc","slug":"eve-teasing-with-a-girl-returning-from-tusion-in-saharanpur-by-a-biker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से लौट रही छात्रा से बाइक सवार छात्र ने की सरेराह छेड़छाड़, धमकी देकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन से लौट रही छात्रा से बाइक सवार छात्र ने की सरेराह छेड़छाड़, धमकी देकर हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के सहारनपुर का है। जहां गंगोह-देवबंद मार्ग पर ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ एक कालेज में पढ़ने वाले छात्र ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। छात्रा द्वारा विरोध जताने पर छात्र ने अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद भीड़ को अपीन ओर आता देख छात्र अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन
नानौता के देवबंद रोड स्थित चीनी मिल फाटक, ब्लॉक के पास से करीब 8-10 छात्राएं प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने के लिए सुबह के समय नानौता नगर के गंगोह रोड पर आती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे उक्त सभी छात्राएं ट्यूशन पढ़कर साइकिलों से घरों को लौट रही थी।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के गंगोह के एक कालेज में पढ़ने वाले छात्र द्वारा साइकिल सवार एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी, छात्रा द्वारा विरोध करने पर छात्र ने परिणाम भुगतने की धमकी दे दी। जिसके बाद वहां मौके पर काफी स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। इस पर छात्र साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर थाना पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। गौरतलब है कि कई वर्ष पूर्व नानौता क्षेत्र के गांव बाबूपूरा निवासी एक सरफिरे युवक द्वारा नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/