मेरठ: शोभापुर में जातीय तनाव बरकरार, आक्रोश में महिलाएं, हाईवे जाम करने की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, हत्यारोपी ईशू पुत्र जनेश्वर को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी रोबिन से पूछताछ की जा रही है।मोनू की हत्या में परिजनों ने ईशू, बजरंग, अंशुल उर्फ नीशु, दीपक और रोबिन को नामजद किया है।
वहीं, मोनू पक्ष के लोगों व महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में मोनू का क्या दोष था। वह तो बहुत सीधा था। किसी से उसका कोई विवाद भी नहीं था। फिर क्यों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। जिस दोस्त ईशू के साथ वह रात-दिन रहता था और खाता-पीता था। हद से ज्यादा विश्वास करता था, आखिर उसी ने उसके साथ धोखा किया। घर से बुलाकर ले गया और उसकी हत्या करवा दी।
महिलाओं ने कहा कि आरोपियों को लड़ाई ही लड़नी है तो निर्दोष लोगों का क्यों धोखे से मार रहे हैं। आशीष की हत्या करने के बाद क्या आरोपियों का पेट नहीं भरा। जो अब उनके मासूम मोनू की भी हत्या कर दी। आखिर और कितनी हत्याएं करेंगे। यह अब बर्दास्त नहीं होता।
उन्होंने मांग की है कि पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि उन्हें सबक मिले। मोनू गुर्जर की मां ने कहा कि हत्या की साजिश में गोपी पारिया की मां शिक्षा देवी और बजरंग का मां को साजिश रचने का मुल्जिम बनाया जाना चाहिए।
पुलिस की प्लानिंग फेल
आशीष गुर्जर की हत्या के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने गोपी पारिया की हत्या का बदला देने की बात कहीं थी। चार अप्रैल को गोपी पारिया की बरसी तक पांच लोगों को मारने का एलान करने की चर्चा सामने आई थी। लेकिन इसकी जानकारी होने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों पर शिकंजा नहीं कस सकी। पुलिस की प्लानिंग पूरी तरह से फेल साबित हुई। ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।