फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ethnic Conflict : now the DIG and the Commissioner, yogi rebuked DGP

सहारनपुर दंगा : अब डीआईजी व कमिश्नर पर गिरी गाज, योगी ने लगाई DGP को फटकार

Wed, 24 May 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 24 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Ethnic Conflict : now the DIG and the Commissioner, yogi rebuked DGP
सहारनपुर में कई अफसरों को हटाया

सहारनपुर में करीब डेढ़ माह से चल रहे जातीय संघर्ष में कोई सुधार न होने पर योगी सरकार ने बुधवार बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर डीआईजी (जेके शाही) और कमिश्नर (एनपी अग्रवाल) भी हटा दिए गए। इससे पहले आज ही सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को हटा दिया था। इस दौरान सीएम योगी ने डीजीपी को फटकार लगाई। बताया गया कि सहारनपुर एसएसपी, डीएम, डीआईजी और कमिश्नर बवाल को काबू नहीं कर सके, इसलिए उन्हें हटा दिया गया। अब उनकी जगह अब नए एसएसपी व डीएम को तैनात किया जाएगा। ताकि सहारनपुर में बवाल थम जाए। हालांकि सहारनपुर में बवाल कतई थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन

आज फिर हुआ बवाल

Ethnic Conflict : now the DIG and the Commissioner, yogi rebuked DGP
सहारनपुर में फिर बवाल

आज फिर से सहारनपुर में एक युवक को गोली मार दी गई जबकि दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। इससे पहले मंगलवार को शब्बीरपुर गांव में पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि यहां प्रदेश सरकार ने ही दंगा कराया है। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पक्षपात किया। भाजपा ने जातीय दंगे कराकर भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया। पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया। भाजपा सरकार नफरत फैलाना बंद करे, नहीं तो दलित ही नहीं, अपर कास्ट के लोग भी भाजपा से नफरत करने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed