फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EO beheaded with a pistol, held hostage for an hour

ईओ का पिस्टल से सिर फोड़ा, एक घंटे तक बंधक बनाया

Wed, 23 Feb 2022 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
EO beheaded with a pistol, held hostage for an hour
जानीखुर्द। नगर पंचायत सिवाल खास कार्यालय पर वेतन काटने के विरोध में सफाई कर्मियों ने ईओ का पिस्टल से सिर फोड़ दिया। इससे वह बेहोश हो गए। उन्हें एक घंटे तक ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने ईओ को डाक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिवाल खास में मंगलवार को संविदा पर तैनात सफाई कर्मियों को वेतन दिया जा रहा था। इस दौरान ईओ सिवाल नगर पंचायत शैलेंद्र कुमार भी मौके पर मौजूद थे। सफाई कर्मियों ने कम वेतन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ईओ के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उनकी पिस्टल छीनकर उन्होंने कनपटी पर लगा दी। सफाई कर्मियों का कहना है कि वह कम वेतन देने का विरोध कर रहे थे। ईओ ने उन पर पिस्टल तानकर उन्हें डराया और अभद्रता की। ईओ शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन पति गुलजार, वकील, सभासद जावेद, इस्लाम, सफाईकर्मी जितेंद्र, यूनुस, इमरान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। रात में नगर पंचायत सिवाल खास के सफाई कर्मी भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिये जानी थाने पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट लिखवाने को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के साथ आए सौराज वाल्मीकि के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अधिकारियों के आदेश लाने को कहा है। वह इस संबंध में बुधवार को उच्चाधिकरियों से मिलेंगे। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि जांच के लिये नगर पंचायत कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। ईओ ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed