{"_id":"61e092d2cddd33068f3da5d8","slug":"entry-in-school-after-vaccination-card-meerut-news-mrt57332975","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी स्कूलों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी स्कूलों में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी स्कूलों में प्रवेश
मेरठ। जिले में बृहस्पतिवार को 4322 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। मगर, किशोरों के लिए लगाए गए विशेष दो मेगा टीकाकरण शिविरों में अपेक्षा से काफी कम किशोर पहुंचे। इस पर कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि स्कूलों को यह निदेश दें कि स्कूल खुलने पर बिना टीकाकरण कार्ड दिखाए 15 से 17 साल उम्र के किशोरों को स्कूलों में प्रवेश न कराया जाएं।
बृहस्पतिवार को दो मेगा शिविर लगाए गए थे, एक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और दूसरा सुभारती मेडिकल कॉलेज में। यहां बड़ी संख्या में किशोरों के आने की उम्मीद थी, मगर आए उम्मीद से काफी कम। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 242 ने वैक्सीन लगवाई, जबकि सुभारती में 117 किशोरों ने। इनसे ज्यादा वैक्सीन फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन लगवा ली, जबकि उनके लिए यह मुख्य शिविर नहीं थे। करीब फ्रंट लाइन वर्कर्स ने 422 ने वैक्सीन लगवाई। लिहाजा अब कैलाश प्रकाश स्टेडियम को सभी के टीका लगाने के लिए ओपन कर दिया गया है।
---
ऑनलाइन क्लास बताई वजह
सीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए कम संख्या में किशोरों के पहुंचने की वजह पूछी गई। इस पर किशोरों के परिजनों ने ऑनलाइन क्लास का हवाला दिया। कहा कि एक बजे तक क्लास चलती रही।