{"_id":"5a5289f04f1c1b3e198b570b","slug":"entry-depot-buses-will-not-enter-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी डिपो की बसें शहर में नहीं करेंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी डिपो की बसें शहर में नहीं करेंगी प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बस की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक और प्लान तैयार किया है। बाहरी डिपो की रोडवेज बसें दिन में शहर में एंट्री नहीं करेंगी। रोडवेज की जिन बसों को मेरठ में आना है वहीं बसें भैसाली डिपो पर आ सकेंगी। इस प्लान को लेकर टीआई और टीएसआई आरएम से भी मिले थे। जल्द ही रोडवेज के अधिकारियों के साथ ट्रैफिक पुलिस की एक बैठक भी होनी है। इसके बाद प्लान को लागू किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड पर दिन में भारी वाहन और रोडवेज की बसों से जाम की समस्या उत्पन्न होती हैं। बाहरी डिपो की 90 से 120 बसें दिल्ली तरफ से शहर के बीच दिल्ली रोड से निकलती हैं। ये बसें दिल्ली व गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और अन्य स्थानों पर जाती हैं। जबकि मुजफ्फरनगर की तरफ से दूसरे डिपो की बसें भी शहर से होकर निकलती हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मेरठ डिपो व भैसाली डिपो की 460 बसें हैं, यह बसें दिन में एक से अधिक चक्कर भी लगाती हैं। ऐसे में शहर में उन्हीं बसों को आने दिया जाएगा, जिन्हें भैसाली डिपो में ही आना है। दूसरे जिलों व राज्यों की बसों को दिन में शहर के बीच से नहीं निकलने दिया जाएगा। ये बसे एनएच-58 पर बाईपास से निकलेंगी।
शहर में यहां है जाम की समस्या
दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहा, रिठानी, शताब्दीनगर, शॉप्रिक्स मॉल, नवीन मंडी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, जली कोठी चौराहा, रोडवेज के सामने, बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल स्टोन, रुड़की रोड और मोदीपुरम तिराहे पर जाम की समस्या बनी हुई है। बाहरी डिपों की बसों पर दिन में रोक लगाने से जाम वाले प्वाइंटों पर व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
सुबह सात से रात्रि नौ बजे तक रहेगी रोक
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बाहरी डिपो की बसों को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक शहर में जाने से रोका जाएगा। एनएच- 58 पर परतापुर तिराहा और मोदीपुरम चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
बाहरी डिपो की बसों को शहर में आने से रोकने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। 30 प्रतिशत बसें दूसरे जिलों व राज्यों की हैं। रोडवेज के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जल्द ही पुलिस इस पर काम करेगी। शहर में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि 460 बसों का भैसाली बस अड्डे से आवागमन होता है। संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक