{"_id":"689659b232b20b01a40032bb","slug":"entrepreneurs-demand-two-new-dispensaries-opened-for-workers-meerut-news-c-29-1-mng1005-151748-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की मांग, श्रमिकों के लिए खुले दो नई डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की मांग, श्रमिकों के लिए खुले दो नई डिस्पेंसरी
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। जनपद के उद्यमियों ने श्रमिकों के उपचार के लिए ईएसआई की दो नई डिस्पेंसरी खुलवाने की मांग की है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं अन्य संगठनों से जुड़े उद्यमियों के अनुसार ईएसआई की केवल एक ही डिस्पेंसरी सुजड़ू में है। जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को उपचार में दिक्कत रहती है। इसलिए दो नई डिस्पेंसरी खुलने की आवश्यकता है।
जनपद मेंं एक हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं, जिनमेंं कार्यरत श्रमिकों की संख्या हजारों में हैं। विभिन्न औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के उपचार के लिए ईएसआइ की ओर से गांव सुजड़ू में एक डिस्पेंसरी की स्थापना की गई है। आईआईए और अन्य संगठन की ओर से उद्योग बंधु की बैठक में डीएम से दो नई डिस्पेंसरी खुलवाने की मांग की थी।
दो डिस्पेंसरी खुलने से मिलेगी राहत: अमति जैन
आईआईए अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि श्रमिकों की संख्या अधिक है और डिस्पेंसरी केवल एक है। जनपद का औद्योगिक क्षेत्र काफी फैला हुआ है। इसलिए सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के आसपास कम से कम दो अन्य डिस्पेंसरी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा जरूरी: भीमसेन कंसल
उद्यमी भीमसेन कंवल का कहना है कि श्रमिक औद्योगिक इकाइयों की महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की ओर से उन्हें ईएसआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है। लेकिन केवल एक डिस्पेंसरी होने कारण सभी श्रमिकों को सेवा का लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए दो नई डिस्पेंसरी की स्थापना जरूरी है।