फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   entrance ki maarking

विवि ने एंट्रेंस की मार्किंग में कर दी गड़बड़

Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
entrance ki maarking
सीसीएस यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
 सीसीएसयू कैंपस एंट्रेंस 2016 का रिजल्ट जारी हो चुका है। सफल अभ्यर्थी विभागों में अपने कागजात भी जमा कर चुके हैं। मेरिट तैयार होने का काम चल रहा है। ऐसा में अब पता चला कि जारी रिजल्ट गलत था। विवि ने संशोधित रिजल्ट जारी किया है। दरअसल विवि ने मार्किंग ही गलत कर दी। यह हाल तो जब है कि विवि में विषयों के एक्सपर्ट और सलाहकारों की कमी नहीं है।
विज्ञापन

विवि ने कैंपस में चल रहे एमफिल कोर्स, एलएलएम और एमएड का एंट्रेंस कराया था। एनएएस कॉलेज और मेरठ कॉलेज में चल रहे एमएलएम कोर्स का भी एंट्रेंस साथ हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले विवि ने एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित किया था। सफल हुए अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में अपने कागजात जमा करने को कहा था। आवेदन जमा करने की विवि ने डेट भी बढ़ाई। मंगलवार को चौंकाने वाली बात सामने आई। घोषित रिजल्ट ही बदल दिया। विवि ने वेबसाइट पर सर्कुलर अपलोड किया कि तकनीकी वजह से एंट्रेंस का रिजल्ट संशोधित किया गया है, जबकि वजह कुछ और है। सूत्रों के मुताबिक एंट्रेंस का मूल्यांकन गलत हो गया। फिजिक्स विषय के एमफिल अभ्यर्थी ने इसकी शिकायत कुलपति से की थी। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही निकली। अब पूरा रिजल्ट ही पलट गया है। अहम यह है कि विभागों ने मेरिट भी तैयार कर ली थी। सफल अभ्यर्थियों को दोबारा रिजल्ट देखकर दोबारा अपने कागजात संबंधित विभागों में जमा करने होंगे। उसके बाद मेरिट तैयार होगी। विभागों को अब संशोधित रिजल्ट के हिसाब से मेरिट तैयार करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed