फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enthralled by colourful programmes

Meerut News: रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा

Sun, 19 Oct 2025 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 19 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Enthralled by colourful programmes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। किड्स किंगडम प्ले स्कूल में दीपावली पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं की आकर्षक सजावट की। उन्होंने रंगीन लाइटों से सजावटी सामग्री का उपयोग करते हुए कक्षाओं को दीपोत्सव की भावना से सजाया।

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने दीपावली की तैयारियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रचनात्मक सजावट के माध्यम से दीपावली के महत्व को समझा और अपनी कक्षाओं को सजाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को मिठाइयों का वितरण किया। बच्चों ने मिठाइयों का आनंद लेते हुए अपनी शिक्षिकाओं को हैप्पी दीपावली कहकर शुभकामनाएं दीं। स्कूल परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। स्कूल मैनेजर सुशील कुमार एवं सचिव संजीव कुमार ने सभी बच्चों, शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में सारिका छाबड़ा, शालू शर्मा, स्नेहा जैन, स्तुति जैन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed