फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entering the house and attacking the family with a sharp weapon

Meerut News: घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 18 Feb 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and attacking the family with a sharp weapon
पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के घसौली में सीमा व उसके परिवार पर छह हमलावरों ने चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सीमा, बेटा सचिन, पति अनिल व देवर नीटू सिर व कमर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी हमला करने के बाद मौके से भाग गए।

रोहटा रोड स्थित घसौल गांव निवासी सीमा ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 फरवरी को वह किसी काम से बाजार गई थी। यहां आरोपी महिला सत्पल्ली ने सीमा के साथ गाली-गलौज कर दी थी। बाजार में मौजद लोगों ने दोनों का समझौता करा दिया था। 17 फरवरी को आरोपी पक्ष गाली-गलौज करता हुआ जबरन सीमा के घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपियों ने पूरे पर पर धारदार हथियार व चाकू से हमला कर दिया। हमले में सचिन की कमर पर आरोपियों ने पेचकस से हमला कर दिया। वहीं अनिल के सिर पर चाकू से हमला किया। हमले में सीमा का परिवार लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। हमलावरों ने सीमा के घर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed