{"_id":"6026db328ebc3ee9196f12af","slug":"entering-home-in-dalampur-village-killing-an-old-woman-with-strangulation-sardana-news-mrt525077879","type":"story","status":"publish","title_hn":"डालमपुर गांव में घर में घुसकर वृद्धा की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डालमपुर गांव में घर में घुसकर वृद्धा की गला रेत कर हत्या
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसकर वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई है।
गांव निवासी वृद्धा महेंद्र (85) पत्नी उमराव सिंह शुक्रवार को घर पर अकेली थीं। उनके बेटे व अन्य परिजन खेत पर काम करने गए थे। दोपहर बाद बेटा देवेंद्र घर लौटा तो मां को लहूलुहान हालत में मृत पाया। उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी रोहटा उपेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। बाद में सीओ सरधना आरपी शाही, एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत एकत्र कराए। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या में किसी करीबी का हाथ है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है मामले में जांच कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।