फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enhance spiritual knowledge for well-being in life: Rajesh Sethi

जीवन में कल्याण के लिए आत्मिक ज्ञान बढ़ाएं : राजेश सेठी

Sun, 05 Jul 2026 04:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Enhance spiritual knowledge for well-being in life: Rajesh Sethi
- आर्य समाज थापनगर में हुआ रविवारीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापनगर के रविवारीय सत्संग में मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि मनुष्य की कामनाएं केवल अपने व्यक्तिगत सुख और भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा सभी की कामनाओं को अपनी न्यायपूर्ण व्यवस्था के अनुसार पूर्ण करता है। वेदों में भी यज्ञ को मनोकामनाओं की पूर्ति का श्रेष्ठ माध्यम बताया गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में कल्याण के लिए आत्मिक ज्ञान के बढ़ाएं।
सेठी ने कहा कि परमात्मा कभी भी अन्यायपूर्वक किसी को कुछ नहीं देता। मनुष्य को अपने पूर्व कर्मों और पुरुषार्थ के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। इसलिए ईश्वर से धन, संपत्ति और भौतिक सुखों की अपेक्षा मेधा, बुद्धि, विवेक, ज्ञान, आत्मिक शक्ति और धैर्य जैसे गुणों की प्रार्थना करनी चाहिए। इन गुणों को धारण कर व्यक्ति पुरुषार्थ के बल पर भौतिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की उन्नति कर सकता है तथा स्वयं के साथ समाज और समस्त प्राणियों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी के अमंगल की कामना कभी नहीं करनी चाहिए। इससे परमात्मा अपनी न्याय व्यवस्था के अनुसार सभी को सुख दुख प्रदान करता है। सृष्टि का संचालन करने वाले ईश्वर ने समस्त प्राणियों के कल्याण के उद्देश्य से इस ब्रह्मांड की रचना की है। यदि हमारी कामनाएं भी उसी यज्ञीय और लोककल्याणकारी भावना से प्रेरित होंगी तो हमारा अपना कल्याण भी सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विदुला सोनी, सुमन आनंद, सुभाष मल्होत्रा एवं धर्मवीर ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान सुनीता एवं मुकेश कन्नौजिया रहे। इस अवसर पर आनंद वर्धन झा, करुणा सागर बाली, धर्मवीर, भानु बत्रा, अपर्णा अग्रवाल, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रेमपाल आर्य, राकेश ओबराय, विजय बंसल रहे।

----
चतुर्वेद पारायण यज्ञ कराया
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार में चतुर्वेद पारायण यज्ञ कराया गया। ऋग्वेद मंत्रों से आहुतियां दी गईं। यजमान मनोरमा रस्तोगी रहीं। कार्यक्रम में हैंड रेसलिंग नेशनल विजेता प्रिय दक्ष रस्तोगी का सम्मान किया गया। अलका गुप्ता, प्रभात आर्य, जिला प्रधान सुशील बंसल और मंत्री संजय गुप्ता ने यज्ञ और अच्छे कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोम प्रकाश रस्तोगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्त कथूरिया, विपिन गर्ग, नरेश, योगेश गुप्ता, श्रीमती गीता बंसल, लता गुप्ता, दीपा गोयल सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed