फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Engineering Students became robbers for the sake of girlfriend in Meerut

मेरठ में प्रेमिका की खातिर लुटेरे बन गए इंजीनियरिंग के छात्र, कासिफ चलाता था सेक्स रैकेट

Mon, 10 Jun 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jun 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Engineering Students became robbers for the sake of girlfriend in Meerut
लूट का खुलासा करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लूट करने वाले गिरोह के सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी युवक पढ़ाई कर रहे हैं। कोई बीकॉम, कोई फार्मेसी तो कोई इंजीनियरिंग का छात्र हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनमें से एक छात्र सेक्स रैकेट भी चलाता था और कोड वर्ड के जरिए छात्रों को फंसाकर देह व्यापार करा रहा था। आगे देखें आखिर कैसे अपराधी बनकर पुलिस को चकमा दे रहे थे ये हाईप्रोफाइल स्टूडेंट्स: -

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा में लूट गैंग के पकड़े गए सात युवकों में जब पुलिस ने कासिफ के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल की तो कई राज खुलते चले गए। जिस समय पुलिस कासिफ से पूछताछ कर रही थी, उसी समय उसके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल की थी।
विज्ञापन


यह कॉल जब इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने सुनी तो वह भी हैरान रह गए। पता चला कि कासिफ अपने परिवार की एक महिला की मदद से सेक्स रैकेट चला रहा था। जिसमें कई शिक्षण संस्थानों के छात्रों से कोडवर्ड में बात की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कासिफ और अजमान खतौली के रहने वाले हैं। कासिफ परिवार की एक महिला के साथ श्रद्घापुरी में किराए पर रह रहा था। कासिफ ने अपने दोस्त की मदद से यहां मकान में देह व्यापार शुरू कर दिया। देह व्यापार में कासिफ के साथ चार युवतियां भी शामिल थीं।

कासिफ कॉलेजों के छात्रों से बात करता था और सेक्स रैकेट चलाने की बात कहता था। उसके बाद अपना नंबर देता था। जिससे कोडवर्ड में बात करता था। जो भी ग्राहक पूछता था तो जवाब कोड वर्ड में ही कहता था।

कई बार अपनी बाइक पर बैठाकर भी ग्राहक अपने यहां लाता था। जिससे आसपास के लोगों को यही पता चल सके कि कि इसके मिलने जुलने वाले छात्र हैं। कासिफ ने पूछताछ में बताया कि वह 15 सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक लेता था। पांच सौ से एक हजार रुपये महिला या युवती को देता था, जबकि बाकी खुद रखता था। 

मोबाइल में संदिग्ध नंबर
पुलिस का कहना है कि कासिफ के मोबाइल में संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मोबाइल में कुछ छात्रों के नंबर भी हैं जिन्होंने पिछले दिनों में संपर्क किया था। जबकि तीन युवतियां कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना कि कासिफ के संपर्क में कंकरखेड़ा, मोदीपुरम और हाईवे के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र रहते थे। वह उनसे मोबाइल पर बात करने के बाद कोड वर्ड देता था।
 
झांसे में फंसाकर कराता था देह व्यापार
कासिफ उच्च घरानों के छात्रों को झांसे में फंसाता था। सेक्स रैकेट की बात कहकर उन्हें बुलाता था। जिसके मोबाइल में कई युवतियों के अश्लील फोटो भी हैं। कई बार फोटो भी छात्रों को दिखाता था। 

ये हैं पकड़े गए लुटेरे
अंकुर निवासी सुरानी, थाना सरधना, बीफार्मा का छात्र
प्रदीप निवासी पबरसा थाना दौराला, बीकॉम का छात्र
प्रशांत निवासी पबरसा, इंजीनियरिंग का छात्र
अजमान निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, फिजियोथेरेपी का छात्र
कासिफ निवासी खतौली, बीफार्मा का छात्र
साकिर निवासी सुरानी, थाना सरधना
सुनील निवासी सुरानी, थाना सरधना
आमिर निवासी खतौली, फरार है।

Engineering Students became robbers for the sake of girlfriend in Meerut
गिरारोह में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला

यह हुआ बरामद...
बदमाशों के पास से एक मई को खिर्वा रोड पर लूटी गई स्पलेंडर, 24 मार्च को सुरानी गांव के पास से लूटी गई बाइक और 24 फरवरी को सुरानी गांव के पास लूटी गई स्कूटी बरामद हुई है। तीन मई को दौराला क्षेत्र में अझोता के पास हरियाणा नंबर की लूटी गई स्विफ्ट कार भी मिली है।

गिरोह का सरगना अंकुर निवासी सुरानी है। वह बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह शाम को दोस्तों के साथ लूट की प्लानिंग करता था। रात में अलग अलग स्थानों पर बाइक, स्कूटी, कार और नक दी लूटते थे। लूट के पैसों से होटल में पार्टी करते थे। पुलिस ने लूटे गए पांच वाहन बरामद किए हैं। गैंग ने मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद में भी कई लूट की वारदात कबूल की हैं।

प्रेमिका की खातिर बने लुटेरे
अंकुर ने बताया कि साथ में पढ़ने वाली प्रेमिका के कहने पर लुटेरा बन गया। तीन माह पहले प्रेमिका को आबूलेन से 30 हजार रुपये का मोबाइल खरीदकर दिया था। वहीं प्रदीप की भी प्रेमिका है। दोनों ने बताया कि लूट के बाद कंकरखेड़ा के होटल में प्रेमिका के साथ पार्टी की थी। साकिर और आमिर पहले भी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed