{"_id":"6350657b4577ad47a15b5b5c","slug":"engineering-student-dies-in-road-accident-modipuram-news-mrt610350633","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, बहन की शादी की तैयारियों में लगा था शुभम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, बहन की शादी की तैयारियों में लगा था शुभम
Thu, 20 Oct 2022 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 06:53 PM IST
सार
इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि शुभम अपनी बहन की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में जेवरी गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र शुभम की मौत हो गई। शुभम सरधना क्षेत्र के गांव दबुथवा का रहने वाला था। उसकी छोटी बहन की शादी दो दिसंबर को तय की गई थी और वह तैयारियों में लगा हुआ था। बुधवार को शुभम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
दबथुवा गांव निवासी नवबहार सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग में बाबू हैं। उनके बेटे शुभम ने कुछ दिन पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शुभम फिलहाल मोहकमपुर में स्पोर्ट्स किट बनाने का कार्य भी कर रहा था। मंगलवार देर रात वह बाइक से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में जेवरी गांव के पास किसी वाहन ने शुभम की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
छात्र नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनाख्त कराने के बाद परिजनों को फोन पर सूचना दी। पिता नवबहार सिंह ने बताया कि शुभम उनका इकलौता बेटा था। वह अच्छी नौकरी की तलाश में था। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी की शादी हो गई है, जबकि छोटी बेटी की शादी दो दिसंबर को होनी है।
यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें