फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Engineer accuses employee of assault

चीनी मिल के इंजीनियर ने कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 05 Aug 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Engineer accuses employee of assault
इंजीनियर ने कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल के इंजीनियर ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक कर्मचारी पर घर में घुसकर पत्नी व उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, कर्मचारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए इंजीनियर पर क्षेत्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।
इंजीनियर दिग्विजय सिंह ने बताया कि दो अगस्त को वह पत्नी के साथ मिल कॉलोनी स्थित घर में बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान एक कर्मचारी आठ-दस युवकों को लेकर घर में जबरन घुस आया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके व पत्नी के साथ मारपीट की। मामले में इंजीनियर ने दौराला थाने पर तहरीर दी। इंजीनियर का कहना है कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि इंजीनियर अपने पक्ष के लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं। लोकल के लोगों को नौकरी से निकाल रहे हैं। कर्मचारी इस बात का लगातार विरोध कर रहे हैं। विरोध करने पर इंजीनियर उन पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। मामले की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला ने मिल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि नौकरी से निकाले गए लोकल कर्मचारियों को नौकरी पर नहीं रखा गया तो मिल में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed