{"_id":"5d89287d8ebc3e014232729d","slug":"encrochment-demolish-in-meerut-meerut-news-mrt4449148109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 5 मागोऱ् पर अतिक्रमण, 150 दुकानदान चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 5 मागोऱ् पर अतिक्रमण, 150 दुकानदान चिन्हित
विज्ञापन
मेरठ।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और हापुड़ अड्डा चौराहे के सुंदरीकरण का प्लान तैयार हो गया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला सभी विभागों के साथ बैठक करने के बाद सड़क पर उतर आए। उन्होंने पांच मार्गों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए लाल निशान लगवाए। 150 दुकानदारों को चिह्नित किया। पांच दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी।
सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि शहर में कई मार्गों पर जाम की समस्या रहती है। इसका एक कारण अतिक्रमण भी है। वहीं हापुड़ अड्डा चौराहे पर चौड़ीकरण के साथ सुंदरीकरण भी होना है। इसी के चलते सिटी मजिस्ट्र्रेट, एमडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हापुड़ अड्डा चौराहे पहुंचे। सभी ने चौराहे से भूमिया पुल तक निरीक्षण किया। पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने अतिक्रमण चिह्नित कर मुनादी कराई। सीओ ने बताया कि जहां तक सड़क खाली करानी है, लाल निशान लगवा दिए गए हैं। करीब 150 से ज्यादा दुकानदारों ने अतिक्रमण फैला रखा है। इससे यातायात बाधित होता है। उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि 26 सितंबर तक यदि अतिक्रमण नहीं हटा तो मुकदमा दर्ज कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने का खर्च भी वसूला जाएगा।
इन मार्गों से हटाया जाना है अतिक्र मण
-हापुड़ अड्डा चौराहे से गोला कुंआ होते हुए लिसाड़ी चौराहे से भूमिया पुल तक
-लिसाड़ी चौराहे से थाना कोतवाली तक
-खैरनगर से बुढ़ाना गेट और इंदिरा चौक तक
-खैरनगर से छतरी वाले पीर से होते हुए घंटाघर तक
-छतरी वाले पीर से जली कोठी तक
हापुड़ अड्डा चौराहे का प्लान
यहां गढ़ रोड और हापुड़ मार्ग से बेगमपुल, बेगमपुल से गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ ट्रैफिक संचालित होता है। हापुड़ मार्ग से दाहिने मुड़ने वाला ट्रैफिक गढ़ रोड से बेगमपुल की ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक से टकराता है। इस तिराहे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा चौराहे के लिए सुझाव
- मेट्रो के विकास व निर्माण होने तक ट्रैफिक सिग्नल के प्रस्ताव के अनुसार ट्रैफिक बूथ का निर्माण किया जाए।
- ट्रैफिक फ्लो चार्ट मानचित्र में दर्शाए गए यातायात का मूवमेंट सिग्नल माध्यम से यातायात के टकराव का समाधान किया जाए।
- जेब्रा क्रॉसिंग सिग्नल के साथ यातायात पुलिस प्रबंधन पोस्ट तैयार किया जाए।
- डिवाइडर के संरक्षण में आंशिक संशोधन व जरूरत के अनुसार विकसित किया जाए। तिराहे पर चारों ओर सड़क चौड़ी की जाए।
- पूर्व में बने फुटपाथ को भी हटाया जाए।
चालक ऑटो व ई रिक्शा लेकर भागे
जिस समय सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ मुनादी करा रहे थे। उसी समय हापुड़ अड्डा चौराहे पर चालक ऑटो व ई रिक्शा लेकर भागने लगे। उनमें कार्रवाई आशंका को लेकर अफरा तफरी मच गई।