{"_id":"6a96fa29a0ec745d0009df1f","slug":"encroachments-causing-daily-traffic-jams-traders-demand-action-at-tehsil-diwas-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108516-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतिक्रमण से रोज लग रहा जाम, तहसील दिवस में व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतिक्रमण से रोज लग रहा जाम, तहसील दिवस में व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग लगा जाम की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के व्यस्ततम कैलाशपुरी मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रोजाना भीषण जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने तहसील दिवस पर एसडीएम संतोष कुमार को शिकायत सौंपकर अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
व्यापारियों ने बताया कि कैलाशपुरी मार्ग कस्बे का मुख्य बाजार है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर लगी फलों की ठेलियां, ई-रिक्शा और दुकानों के बाहर खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल ने कहा कि जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल, डॉ. नीतेश नागर, सभासद वीरेंद्र नागर, नामित सभासद अमित गोयल, विनोद राजन और सचिन अग्रवाल मौजूद रहे। एसडीएम संतोष कुमार ने जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने व यातायात सुचारु कराने का आश्वासन दिया।