फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachments causing daily traffic jams; traders demand action at Tehsil Diwas.

Meerut News: अतिक्रमण से रोज लग रहा जाम, तहसील दिवस में व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Sep 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachments causing daily traffic jams; traders demand action at Tehsil Diwas.
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग लगा जाम की फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे के व्यस्ततम कैलाशपुरी मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रोजाना भीषण जाम लग रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने तहसील दिवस पर एसडीएम संतोष कुमार को शिकायत सौंपकर अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
व्यापारियों ने बताया कि कैलाशपुरी मार्ग कस्बे का मुख्य बाजार है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। मार्ग पर लगी फलों की ठेलियां, ई-रिक्शा और दुकानों के बाहर खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल ने कहा कि जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंघल, डॉ. नीतेश नागर, सभासद वीरेंद्र नागर, नामित सभासद अमित गोयल, विनोद राजन और सचिन अग्रवाल मौजूद रहे। एसडीएम संतोष कुमार ने जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने व यातायात सुचारु कराने का आश्वासन दिया।

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग लगा जाम की फोटो

बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग लगा जाम की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed