{"_id":"68e91435cb53524b8f05c391","slug":"encroachment-will-be-removed-today-the-municipality-has-banned-it-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110010-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज हटेगा अतिक्रमण, नगर पालिका ने कराई मनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज हटेगा अतिक्रमण, नगर पालिका ने कराई मनादी
Fri, 10 Oct 2025 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका आज चलाएगीं अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका परिषद की ओर से शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा नगर में मनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दे दी गई है।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के कारण साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कई बार लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जा चुकी है, लेकिन चेतावनी के बावजूद कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। उन्होंन नगर के व्यापारियों और निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरधना बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शनिवार को अभियान के दौरान यदि अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण करने वाले सामान को भी जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।