फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed on Meerut Bulandshahr highway

मेरठ-बुलंदशहर हाइवे से 500 मीटर पहले अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on Meerut Bulandshahr highway
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के निकट से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए उपाध्यक्ष ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे से 500 मीटर पहले अतिक्रमण पर जेसीबी चलवाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। हाल ही में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने हाईवे और एक्सप्रेसवे से पहले जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एमडीए ने हापुड़ रोड पर स्थित लोहियानगर पॉकेट-डी के सड़क किनारे स्थित जमीन से अतिक्रमण हटवाया।
महिलाओं और कुछ लड़कों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने सभी को हटा दिया। यहां पेट्रोल पंप के लिए आवंटित 1620 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा था। टिन शेड डालकर कई दुकानें तैयार हो गईं थी। यहां से महज 500 मीटर की दूरी पर एनएच-235 हाईवे की शुरुआत हो जाती है।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने बताया कि शहर के चारों कोनों पर स्थित इस तरह के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से तहसीलदार न्यायिक रामेश्वर प्रसाद को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। कार्रवाई के समय थाना खरखौदा पुलिस, जोनल अधिकारी धीरज कुमार, विवेक शर्मा, सुबोध कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed