फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encroachment in ponds, the rain water reached in houses

तालाबों पर अतिक्रमण, घरों में घुसा पानी

Fri, 26 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
encroachment in ponds, the rain water reached in houses
गांव फफूंडा में घरों में घुसा बरसात का पानी - फोटो : KITHOR
तालाबों पर अतिक्रमण, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

खरखौदा। फफूंडा गांव में तालाबों की स्थिति गंभीर है। आठ तालाबों में से दो का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। जो तालाब बचे भी है उन पर भी ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। कई साल से तालाबों की सफाई न होने के कारण पानी घरों में घुस रहा है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए।
जिले के 12 ब्लाकों में से पांच ब्लाकों में तेजी से भूजल स्तर घट रहा है। जिस कारण इन पांच ब्लाक डार्क जोन में आ रहे हैं। इसमें सबसे गंभीर स्थिति खरखौदा, माछरा, मेरठ, परीक्षितगढ़ व रजपुरा की है। केंद्र सरकार ने इन पांच ब्लाकों का चयन कर जल शक्ति अभियान में शामिल किया है। इन ब्लाकों में 15 सितंबर तक विशेष तौर पर अभियान चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन ब्लाकों के बीडीओ को 15 सितंबर तक प्वाइंट बनाकर कार्य करने का भी आदेश दिया है, लेकिन फफूंडा में स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीच में मौजूद सबसे बड़े तालाब की भी कई साल से सफाई नहीं हुई है। वहीं आरोप लगाया कि तालाबों पर अवैध कब्जे हैं। जिन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

-------
वर्जन...
कार्रवाई की जाएगी
यदि तालाबों पर अवैध कब्जे हैं तो उन पर कानूूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन तालाबों पर पक्के कब्जे हैं उन पर कोर्ट से कार्रवाई कराई जाएगी। -सुनीता सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद होगी सफाई
केंद्र सरकार द्वारा जल संचयन पर कार्रवाई की जा रही है। तालाब में जलभराव है, जिस कारण बरसात के बाद ही सफाई कराई जाएगी। -हशिंकर शर्मा, खंड विकास अधिकारी मेरठ ब्लाक।

सीएम से करेंगे शिकायत
ग्राम पंचायत स्तर से तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। -राजीव कुमार अधाना, अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed