फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter with murder accused police in Baraut, accused snatched pistol from police and opened fire on cons

Baghapat: बड़ौत में पुलिस की हत्यारोपियों से मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस से पिस्टल छीन कांस्टेबल पर गोली चलाई

Mon, 27 Nov 2023 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Nov 2023 03:10 PM IST
सार

मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपियों ने कांस्टेबल की पिस्टल छीनी ली और कांस्टेबल को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Encounter with murder accused police in Baraut, accused snatched pistol from police and opened fire on cons
बागपत पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत में हिलवाड़ी गांव के जंगल में सोमवार की तड़के हिलवाड़ी गांव के कृष्णपाल हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपियों ने कांस्टेबल की पिस्टल छीनी ली और कांस्टेबल को गोली मार दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक हत्यारोपी भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हिलवाड़ी गांव के जंगल में कृष्णपाल हत्याकांड के हत्यारोपी विशाल उर्फ कालू पुत्र प्रमोद निवासी हिलवाड़ी व रामबाबू पुत्र राम सिंह निवासी हेवा छिपा हुआ है। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Snan 2023: कार्तिक पूर्णिमा में 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया हर-हर गंगे का जयघोष 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरा देख आरोपी विशाल ने कांस्टेबल मोहित की पिस्टल छीनी ली और भागते हुए गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से कांस्टेबल मोहित घायल हो गया।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विशाल को भी गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को धर दबोचा और बाद में दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। 

सीओ ने बताया कि हत्यारोपी विशाल व रामबाबू से दो अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। सीओ ने बताया कि विशाल पर बड़ौत कोतवाली में दो व रामबाबू पर बड़ौत व छपरौली थाने में विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed