फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Snan 2023: 25 lakh devotees took a dip of faith in Kartik Purnima, chanted Har Har Gange

Ganga Snan 2023: कार्तिक पूर्णिमा में 25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया हर-हर गंगे का जयघोष

Mon, 27 Nov 2023 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Nov 2023 10:40 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पूर्वजों को दीपदान कर गंगा मे अस्था की डुबकी लगाई और अपने घरों को वापस लौटने लगे।

विज्ञापन
Ganga Snan 2023: 25 lakh devotees took a dip of faith in Kartik Purnima, chanted Har Har Gange
Ganga snan 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक व पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में दीपदान पर्व पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने पड़ाव डालकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण लाखों श्रद्धालुओं को गंगा मेले तक पैदल सफर करना पड़ा। मेले का मुख्य स्नान सोमवार को यानी आज सुबह 4 बजे से शुरू हो गया।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र समेत गंगानगरी ब्रजघाट के तट पर रविवार की शाम तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा भक्तों का आवागमन लगातार जारी है। जिससे मेले में भीड़ के साथ ही रौनक भी बनी हुई है। गंगा में स्नान के साथ ही अठखेलियां करते हुए भक्त हर-हर गंगे का जयघोष कर रहे हैं।

विज्ञापन

Ganga Snan 2023: 25 lakh devotees took a dip of faith in Kartik Purnima, chanted Har Har Gange
Ganga snan 2023 - फोटो : Amar Ujala
तट समेत चारों तरफ भगवान सत्यनारायण की कथा, हवन और पूजन हो रहा है, ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा है। दीपदान पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से मेला मार्ग, गढ़-चौपला समेत अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से गंगा तट तक जाने के लिए पैदल चलना पड़ा।

इसके अलावा सदर, लाठी, मीना बाजार समेत अन्य सेक्टरों में लगी अस्थाई दुकानों से श्रद्धालु जमकर खरीदारी करने में जुटे हैं। वहीं, चाट-पकौड़ी समेत अन्य व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं भंडारों में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

Ganga Snan 2023: 25 lakh devotees took a dip of faith in Kartik Purnima, chanted Har Har Gange
Ganga snan 2023 - फोटो : Amar Ujala
श्रद्धालुओं की व्यवस्था में जुटा रहा जिला पंचायत विभाग
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, प्रमोद नागर, प्रशासनिक अधिकारी देवीदास समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने दीपदान पर्व के मद्देनजर मेला क्षेत्र में मुख्य स्नानघाट समेत अन्य घाटों और बाजारों में लगातार निरीक्षण किया। रेखा नागर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को गंगा में लगाई गई बैरिकेडिंग समेत अन्य सुविधाओं पर लगातार नजर बनाए रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। आज ज्यादातर श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट जाएंगे।

नवजात बच्चों का हुआ मुंड
कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन धार्मिक कर्मकांड और विभिन्न अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं। जिसमें गंगा पूजन, तुलसी पूजन समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। रविवार को भी तट पर नवजात बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। आज सुबह से ही लोग गंगा के तट पर धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहे।
 
विज्ञापन

Ganga Snan 2023: 25 lakh devotees took a dip of faith in Kartik Purnima, chanted Har Har Gange
बिजनौर में गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर में आठ लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
बिजनौर जिले में सोमवार को करीब आठ लाख लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान किया। जिले में 15 जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा मेला लगाया गया था। इसमें अकेले विदुरकुटी पर ही पांच लाख श्रद्धालु एकत्रित हुए। सुबह के समय जहां एक ओर लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, वहीं गंगा किनारे बच्चों का मुंडन हो रहा था।

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रविवार की रात से ही बैराज रोड पर जाम के हालात बन गए। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं रविवार को वापिस लौटते श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण विदुरकुटी रोड पर जाम जैसे हालात हो गए। सुबह स्नान करने के बाद लोग अपने बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली से लौटने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed