फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter: what kind of bullets, accused fit in 12 hours?

एनकाउंटर: ये पुलिस की कैसी गोली बदमाश 12 घंटे में फिट

Thu, 08 Mar 2018 06:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 08 Mar 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
encounter: what kind of bullets, accused fit in 12 hours?
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस वैसे तो आए दिन एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही है। लेकिन क्या पुलिस बदमाशों को मीठी गोली मार रही है। क्योंकि ये तीन जख्मी बदमाश 12 घंटे में ही फिट हो गए और...  

विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाशों को पुलिस पैर में मीठी गोली मार रही है। दरोगा की पत्नी के हत्यारोपी अर्जुन राणा और दो लुटेरों नदीम और जावेद को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में ऐसी गोलियां मारीं कि तीनों 12 घंटे बाद ही जिला अस्पताल में फिट हो गए। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सेटिंग से पकड़े थे बदमाश
मंगलवार रात डेढ़ घंटे में तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए थे। तीनों ही बदमाश शातिर थे। पुलिस ने पैर में गोली मारकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाकर वाहवाही खूब लूटी। इनमें शातिर अर्जुन के साथ मुठभेड़ में एसटीएफ भी साथ थी। जिला और मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार आधी रात को ही तीनों बदमाश फिट हो गए थे। सुबह होते उन्हें सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर पुलिस पर उठे सवाल 
सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात सलमान के पैर में जनवरी माह में गोली मारी थी। एक माह बाद वह जेल से छूटकर आया और फिर लूट की वारदात करने लगा। उसके बाद रेलवे रोड में क्राइम ब्रांच ने फिर सलमान को मुठभेड़ में पकड़ा। मंगलवार को भी सदर बाजार पुलिस ने 25 हजारी अर्जुन राणा को मुठभेड़ में पकड़ा था। जवाबी फायरिंग में अर्जुन के पैर में दो गोली लगना बताया था।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

पुलिस की कमजोर गोली

encounter: what kind of bullets, accused fit in 12 hours?
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

बदमाश की गोलियों से लोगों की जान जा रही है या फिर कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलना पड़ रहा है। कुख्यात अर्जुन राणा ने एक मार्च को शास्त्रीनगर में दरोगा ब्रजपाल की पत्नी सुमन की हत्या की तो बेटे कविंद्र को गोली मारी थी। कविंद्र पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। जबकि पुलिस की गोली इतनी कमजोर है कि बदमाश 12 घंटे में फिट होकर जेल चला जा रहा है। बड़ा सवाल है कि बदमाशों को लगने वाली पुलिस की गोली कमजोर थी या फिर डॉक्टरों ने इतना बेहतर इलाज किया। लोगों का कहना कि अगर पुलिस की ऐसी कार्रवाई बदमाशों पर होगी तो अपराध पर ज्यादा फर्क नहीं पडे़गा। बदमाशों में पुलिस खौफ नहीं बना पाएगी। 

मांस को चीरती निकली थी गोली
प्रमुख अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. अजित सिंह ने बताया कि बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। लेकिन गोली मांस को चीरती निकल गई थी। बदमाश ठीक हो गए, जिन्हें सुबह छुट्टी दे दी गई। 

तो जांच करा लेंगे
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा, मुठभेड़ में बदमाश को कहीं भी गोली लग सकती है। तीनों बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पैर को निशाना बनाकर गोली चलाती है। एक दिन में अस्पताल से छुट्टी हुई है तो इसकी जांच करा ली जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed