फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: Police arrested accused in Babita murder case in an encounter, one shot in the leg

Encounter: बबीता हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 15 Feb 2023 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

मेरठ में हुए बबीता हत्याकांड के दो आरोपियों क बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी अश्यंत और जीतू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है७

विज्ञापन
Encounter: Police arrested accused in Babita murder case in an encounter, one shot in the leg
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबीता हत्याकांड मे पुलिस ने दोनों आरोपी अश्यंत और जीतू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में जीतू को गोली लगी है और जिला अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा बबीता की देवरानी और देवर सुरेश व पूजा सहित कई अन्य को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। हत्या के पीछे अन्धविश्वास की कहानी सामने आ रही है।

विज्ञापन


25 जनवरी 2023 को मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी रमेश की पत्नी बबीता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। जिसमें देवर और देवरानी पर हत्या कराने का शक जताया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी के बेटे इमरान को गैंगस्टर में भी जमानत मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने वाले में मुख्य आरोपी देवरानी का भाई जीतू था। इसकी जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी हुई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस टीम घेराबंदी भी लगी थी। तभी आरोपियों ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से जीतू घायल हो गया। जीतू का साथी अश्यंत भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed