{"_id":"59781d444f1c1b273d8b48d1","slug":"encounter-in-police-and-badmash-five-thousand-prize-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एनएच-58 पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि जिस बदमाश (रवि) को गोली लगी है वह पांच हजार का इनामी है।
विज्ञापन
बता दें कि देर रात करीब एक बजे पुलिस को बदमाशों की भनक लगी तो पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 की है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह बदमाश (रवि) दौराला का रहने वाला है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/