यूपी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, दरोगा को लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर 25 हजार के इनामी को धरदबोचा। फायरिंग में बदमाश के साथ ही एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मुजफ्फरनगर में गांव घिस्सूखेड़ा-चौकड़ा मार्ग पर हुई।
चरथावल थाने के एसआई राजकुमार व एसआई प्रदीप नादर शनिवार दोपहर गांव कुटेसरा में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने के लिए कहा गया। इस पर वे घिस्सूखेड़ा की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा करते हुए घिस्सूखेड़ा-चौकड़ा मार्ग के निकट भाग रहे बदमाशों को घेर लिया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एसआई प्रदीप नादर घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दरोगा के साथ ही घायल बदमाश को भी ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश कांधला के गांव नाला निवासी गौरव है, जिस पर रतनपुरी थाना क्षेत्र से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने कहा कि बदमाश के बारे में पूरी आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। पूरी छानबीन के बाद ही आरोपी के बारे में कुछ और स्पष्ट होगा। अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सका कि गौरव किन किन वारदातों में शामिल रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के फरार साथी की तलाश की जा रही है। फरार बदमाश के पकड़े जाने के बाद ही अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में भी पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। पुलिस प्रशासन की शरारती तत्वों पर पैनी नजर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/