{"_id":"675e933cdfeb412b420b825a","slug":"encounter-in-meerut-as-soon-as-two-miscreants-were-shot-they-said-surrender-encounter-lasted-for-an-hour-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एनकाउंटर: दो बदमाशों को गोली लगते ही बोले- सरेंडर... एक घंटे चली मुठभेड़, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एनकाउंटर: दो बदमाशों को गोली लगते ही बोले- सरेंडर... एक घंटे चली मुठभेड़, सात गिरफ्तार
Sun, 15 Dec 2024 01:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:59 PM IST
सार
इन सातों बदमाशों ने कुछ दिन पहले डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी थी। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद बदमाशों की कार की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगानगर पुलिस और दो सप्ताह पूर्व उल्देपुर में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच सिखेड़ा गांव के रजबहे पर मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों को गोली लगी है। वही, कार सवार पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़।
- फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में निर्माणधीन कॉलोनी में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। दो गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से लाखों के कॉपर वायर सहित अन्य सामान ले गए थे। पुलिस ने छह-सात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे स्वाट टीम की इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के रजबहे पर बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं उसी दौरान कार में सवार उन दोनों बदमाशों के 5 साथी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कॉपर वायर, टूल किट बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की कार और बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
मुठभेड़ में साजिद उर्फ भूरा पुत्र रियासत निवासी जेवरी और शेर खान पुत्र फकीरा जेवरी थाना कंकरखेड़ा घायल गए। वहीं गिरफ्तार बदमाश नईम पुत्र मुस्तफा निवासी हुमायूं नगर, जाहिद पुत्र जहांगीर निवासी लिसाड़ीगेट, फारुख निवासी मदीना कॉलोनी, सादिक व जुल्फिकार निवासी नरेड़ा शामिल हैं।
ये हुआ बरामद
पुलिस को बदमाशों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, बिना नंबर की स्पेल्डर बाइक, 2 तमंचे, टूल किट और कॉपर वायर बरामद की है।
मुठभेड़ में साजिद उर्फ भूरा पुत्र रियासत निवासी जेवरी और शेर खान पुत्र फकीरा जेवरी थाना कंकरखेड़ा घायल गए। वहीं गिरफ्तार बदमाश नईम पुत्र मुस्तफा निवासी हुमायूं नगर, जाहिद पुत्र जहांगीर निवासी लिसाड़ीगेट, फारुख निवासी मदीना कॉलोनी, सादिक व जुल्फिकार निवासी नरेड़ा शामिल हैं।
ये हुआ बरामद
पुलिस को बदमाशों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, बिना नंबर की स्पेल्डर बाइक, 2 तमंचे, टूल किट और कॉपर वायर बरामद की है।