फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter during attempted killing of a protected animal; two accused injured in firing.

Meerut News: संशोधित संरक्षित पशु की हत्या के प्रयास में मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने से घायल

Sat, 25 Jul 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Encounter during attempted killing of a protected animal; two accused injured in firing.
सरूरपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के जसड़ पांचली मार्ग पर संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी शादाब उर्फ दानिश निवासी ढबाई नगर, शास्त्री नगर थाना नौचंदी मेरठ और अकरम निवासी कस्बा हर्रा घायल हो गए। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, पशु वध में प्रयुक्त धारदार उपकरण, एक कारए दो बाइक व जिंदा संरक्षित पशु बरामद किया है। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे थाना पुलिस हर्रा-खिवाई मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि जसड़ के जंगल में कुछ लोग गोवंश को बांधकर ईंख के खेत में ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी दो संरक्षित पशुओं को जमीन पर गिराकर उसकी हत्या का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने जब आरोपियों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने स्वयं को घिरते देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी शादाब उर्फ दानिश और अकरम घायल हो गए। जबकि कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो संरक्षित पशुओं को सुरक्षित बचा लिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed