फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees organization raised questions on appointment

Meerut News: कर्मचारी संगठन ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

Wed, 01 Nov 2023 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Employees organization raised questions on appointment
लावड़। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चांवरिया ने नगर पंचायत लावड़ में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष व महासचिव की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि अशोक वाल्मीकि संगठन में शाखा अध्यक्ष हैं तथा अजित सूद भी अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठन से न तो त्याग पत्र दिया है और न ही उन्हें संगठन से निकाला गया है। नियमानुसार इस स्थिति में दूसरे संगठन से जुड़ना संभव नहीं है। बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री महिपाल वाल्मीकि के निर्देश पर आगामी तीन नवंबर को संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल लावड़ आएगा, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुदयाल वाल्मीकि, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिपाल वाल्मीकि, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधिकारी, चेयरपर्सन तथा स्थानीय कर्मचारियों से मुलाकात कर चर्चा करेगा। इस मामले में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि व अजित सूद ने बताया कि बीती 28 सितंबर से उन्होंने इस्तीफा लिख रखा है। राष्ट्रीय महामंत्री से मुलाकात नहीं होने के चलते इस्तीफा नहीं दिया जा सका। जल्द ही इस्तीफा सौंप दिया जाएगा। इस दौरान सोहनवीर टांक, सूरज सिंह टांक, अजय, महेंद्र सिंह, सुगन चंद, गौरव वेद, बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed