फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees of GST department worked wearing black bands

Meerut News: जीएसटी विभाग में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

Wed, 12 Mar 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Employees of GST department worked wearing black bands
मेरठ। जीएसटी कार्यालय में कर्मचारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। गाजियाबाद में कार्यरत उपायुक्त संजय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। विभागीय कार्याें के चलते अत्याधिक मानसिक तनाव के कारण उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया। अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की। राज्य कर अधिकारी सेवा संघ के जोनल अध्यक्ष अरुण पांडे, जीएसटी अधिकारी संघ के जोनल अध्यक्ष अमित पाठक ने बताया कि कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के अग्रिम आदेश तक सभी कर्मचारी और अधिकारी काली पट्टी बांधकर कार्यालय में आएंगे। होली मिलन समारोह में भी इस बार कोई शामिल नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर छ़ुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed