फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees of bank has strike against central government in Saharanpur city

केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जिले में एक हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 08 Jan 2020 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jan 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Employees of bank has strike against central government in Saharanpur city
बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए और बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। हड़ताल से जिले में एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


सहारनपुर में बुधवार को अंबाला रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा के बाहर यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन, बैंक एंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक एंपलाइज सहित अनेक संगठनों के तत्वावधान में हड़ताल रखकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि देश लगातार आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। नौकरियां लगातार घटती जा रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके अलावा अनेक समस्याएं जनता के सामने आ गई हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि देश की जीडीपी अपने निम्न स्तर पर है। बैंकों का विलय न देश हित में और नहीं जनता एवं कर्मचारी के लिए ठीक है। आरोप लगाया कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। नौकरियों को आउट सोर्स किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपनी मनमानी करने में लगी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अजय कर्णवाल, राजेश अरोड़ा, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, संजीव कुमार शर्मा, ओपी कुमार शर्मा, ओपी शिवा, राहुल कपिल, विवेक कुमार, शांति स्वरूप, राजकुमार शर्मा, रोहित कांबोज, यशपाल सिंह, रतिराम गौतम, अरविंद कुमार, हरेंद्र सिंह बिष्ट, उपेंद्र शर्मा, राजीव माहेश्वरी, अजय गुप्ता  मौजूद रहे। उधर, लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी ने बताया कि जनपद में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed