फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employees are robbing roadways revenue, they are not giving tickets after taking money from passengers

रोडवेज के राजस्व पर डाका डाल रहे कर्मचारी, यात्रियों से पैसा लेकर नहीं दे रहे टिकट, मिलीभगत से भर रहे अपनी जेब 

Mon, 07 Sep 2020 02:56 AM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Employees are robbing roadways revenue, they are not giving tickets after taking money from passengers
roadways bus - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज को उसके परिचालक और चेकिंग स्टाफ भी लूटने में लगे हैं। चेकिंग स्टाफ की मिलीभगत से परिचालक डब्ल्यूटी (यात्री से पैसा लेकर टिकट नहीं देना) करके अपनी जेब भर रहे हैं। हाल ही में बागपत रूट पर पकड़ी गई एक बस में 37 यात्री डब्ल्यूूटी मिले थे।

विज्ञापन


लॉकडाउन में 68 दिन बंद रहने के बाद एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुुुआ था। कोरोना के चलते बसों को अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। सभी रूटों पर 50 फीसदी से कम लोड फैक्टर आने से विभाग को घाटा हो रहा है। इसके बावजूद बसों में जो सवारी बैठ रही है, उसमें से काफी सवारियों को टिकट नहीं देकर रोडवेज परिचालक अपनी जेब भरने में लगे हैं। 
विज्ञापन


53 में से 37 सवारी को नहीं दिया था टिकट 
पिछले दिनों बागपत रूट पर चलने वाली भैसाली डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 78 टी-1871 मेरठ आ रही थी। रोडवेज एमडी स्क्वाड ने इस बस को मीतली में रुकवाकर चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि संविदा परिचालक महेश ने 53 में से 37 यात्रियों को पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दिए थे। एमडी स्क्वाड की रिपोर्ट पर आरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी थी। साथ ही आरएम स्क्वाड पर तैनात टीआई मुन्ना और अशोक को निलंबित कर दिया था।

एमडी स्क्वाड चौकन्ना, आरएम स्क्वाड सुस्त 
बसों को चेकिंग के लिए सभी क्षेत्र में आरएम स्क्वाड बना रखे हैं। इसके अलावा विभाग ने एमडी स्क्वाड भी बनाया हुआ है, जो प्रदेश में कहीं पर भी बसें चेक कर सकता है। बागपत रूट पर भ्रष्टाचार का मामला एमडी स्कवाड ने ही पकड़ा था। 

व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा भ्रष्टाचार 
रोडवेज चालकों और परिचालकों ने व्हाट्सअप ग्रुप बना रखे हैं। जब भी कोई स्क्वाड किसी बस की जांच करता है तो तुरंत उसकी जानकारी ग्रुप में दे दी जाती है। इससे ग्रुप के सदस्य सचेत हो जाते हैं।
 
चेकिंग स्टाफ को अलर्ट किया गया है। भविष्य में इस तरह के केस मिलने पर टीआई जिम्मेदार होंगे। - केके शर्मा, आरएम रोडवेज मेरठ रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed