फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employee who was stealing spare parts of vehicles for several months arrested

Meerut News: कई महीनों से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स चोरी कर रहा कर्मचारी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Employee who was stealing spare parts of vehicles for several months arrested
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक स्पेयर पार्टस बनाने की कंपनी में कई महीनों से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स चोरी करते कर्मचारी नितिश को मैनेजर ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परतापुर बाईपास स्थित कंपनी में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर मोहित शर्मा ने बताया कि कई महीनों से कपंनी के वेयर हाउस से गाड़ियों के स्पेयर पार्टस गुम हो रहे थे। जिसकी जांच की जा रही थी। शुक्रवार को छुट्टी के बाद गेट पर चेकिंग के दौरान दिल्ली निवासी कर्मचारी नितिश के बैग से बैरिंग, ब्रेक और पैड मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। आरोपी की निशानदेही पर कंपनी के बाहरी छोर स्थित एक प्लाट से काफी संख्या में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि कंपनी मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed