फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employee stole clothes worth five lakh rupees from showroom; FIR registered.

Meerut News: शोरूम से कर्मचारी ने पांच लाख के कपड़े चुराए, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Employee stole clothes worth five lakh rupees from showroom; FIR registered.
- बीते दो साल से रोजाना टिफिन में कपड़े छिपाकर ले जाता रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर गारमेंट शोरूम के संचालक हरीश छाबड़ा ने अपने कर्मचारी तुषार गुप्ता पर पिछले दो वर्षों से लगातार कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के कपड़े चोरी किए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बागपत रोड स्थित उत्सव हाइट निवासी हरीश छाबड़ा ने रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि बागपत रोड पर वह ओम बिग ब्रांड्स नाम से गारमेंट शोरूम संचालित करते हैं। उनके यहां आरोपी तुषार गुप्ता पिछले करीब दो वर्षों से कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि इस दौरान वह रोजाना कपड़े चोरी कर अपने टिफिन में छिपाकर शोरूम से बाहर ले जाता रहा। इससे प्रतिष्ठान को पांच लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने 13 जून 2026 को तुषार गुप्ता से जानकारी की थी। इस दौरान वह अपने घर से चार-पांच कपड़े लाकर दे गया था। शो रूम मालिक हरीश के अनुसार उसके पास चोरी के काफी कपड़े व अन्य सामान मौजूद है। तुषार गुप्ता अपना मोबाइल फोन और स्कूटी शोरूम में ही छोड़कर चला गया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed