फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasize quality and ethics in research: Triveni Dutt

शोध में गुणवत्ता और नैतिकता पर जोर दें : त्रिवेणी दत्त

Fri, 18 Sep 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasize quality and ethics in research: Triveni Dutt
कृषि विवि में 10 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में 10 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की ओर से इसका आयोजन हुआ। मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने प्रतिभागियों से शोध में नवीनता वैज्ञानिक गुणवत्ता और नैतिकता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कुलपति ने कहा कि शोध का उद्देश्य केवल शोधपत्र प्रकाशित करना नहीं बल्कि उसके परिणामों को समाज और कृषि के लिए उपयोगी बनाना होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और तकनीकी दक्षताओं को अपने शोध कार्य में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शोधार्थियों और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।दस दिनों में विशेषज्ञों ने शोध समस्या की पहचान अनुसंधान नैतिकता साहित्य समीक्षा शोध पद्धति शोध प्रस्ताव लेखन परियोजना प्रबंधन और डेटा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा सांख्यिकीय विश्लेषण एआई आधारित डेटा विश्लेषण वैज्ञानिक लेखन प्रकाशन नैतिकता संदर्भ प्रबंधन शोध प्रभाव एवं अकादमिक दृश्यता बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध नेटवर्किंग और प्रभावी शोध प्रस्तुतिकरण जैसे विषय भी प्रशिक्षण में शामिल रहे। कार्यक्रम का आभार कोर्स कोर्आडिटनेटर डा हितेश कुमार ने जताया। समापन समारोह में कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ कमल खिलाड़ी, प्रशिक्षण कार्यक्रम के निदेशक प्रो एलके गंगवार, निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र खारी, डीन ऐजी डॉ रामजी सिंह, डीन डॉ पंकज कुमार, डीन हार्टीकल्चर डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ पुष्पेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed