फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis was placed on energy alternatives and technical standards.

Meerut News: ऊर्जा के विकल्पों और तकनीकी मानकों पर जोर दिया

Wed, 14 Oct 2026 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on energy alternatives and technical standards.
सीसीएसयू में विश्व मानक दिवस पर संगोष्ठी में विशेषज्ञ ने बताई मानकों की अहमियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अब वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, नई तकनीकों और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर देना होगा। साथ ही ऊर्जा प्रणालियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती बनाने के लिए निर्धारित मानकों को अपनाना भी जरूरी है।
यह बात बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विश्व मानक दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में सामने आईं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और लखनऊ से आए संस्था के उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय प्रताप सिंह के साथ संगोष्ठी का उद्घाटन किया। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), गाजियाबाद के वैज्ञानिक एवं उप निदेशक प्रशांत यादव ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए ऊर्जा की सुलभ और सतत उपलब्धता जरूरी है।
विज्ञापन

ऊर्जा प्रणालियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और विकास की जरूरतों को देखते हुए परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के साथ वैकल्पिक स्रोतों के विकास और अनुसंधान पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने ऊर्जा संसाधनों के योजनाबद्ध और अनुशासित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य-7 के अनुरूप सभी को सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए मानकों को अपनाना और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी है। आयोजन में आरपी अग्रवाल, मनीष मिश्रा, लक्ष्मी शंकर सिंह, विकास त्यागी और मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed