Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis placed on natural farming on Gopashtami

Meerut News: गोपाष्टमी पर प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

Tue, 17 Nov 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on natural farming on Gopashtami
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गोपाष्टमी उत्सव पर किसान संघ के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। गांव माछरा में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने गायों का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ और चोकर खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व पर चर्चा हुई। प्राकृतिक खेती में गाय की उपयोगिता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राकेश त्यागी ने बताया कि गोपाष्टमी हिंदू संस्कृति का पवित्र पर्व है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गाय का दूध पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

त्यागी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाय प्राकृतिक कृषि के लिए बहुत उपयोगी है। गोबर और गोमूत्र का उपयोग कर रासायनिक खादों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने सरकार से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की योजनाएं बनाने की मांग की, जिससे देसी गायों का संरक्षण हो और गोपालकों को आय के नए अवसर मिलें। इस दौरान जतनपाल तोमर, अवधेश त्यागी, शिवनंदन त्यागी, लोमस त्यागी, अखिल त्यागी, विपिन गिरी, शिवकुमार शर्मा और प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed