फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on strengthening the organization at the BKU (Tikait) meeting

Meerut News: भाकियू टिकैत की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the BKU (Tikait) meeting
दौराला - मंडौरा गांव में भाकियू टिकैत की बैठक में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मंडौरा गांव में किसानों की बैठक आयोजित की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक किसानों को यूनियन से जोड़ने पर चर्चा की गई।
भाकियू टिकैत के मेरठ मंडल प्रचार मंत्री संजय दौरालिया ने किसानों से एकजुट होकर अपने हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। यदि किसान एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे तो उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी बेहद जरूरी है। किसानों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन

संजय दौरालिया ने किसानों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आपसी सहयोग बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। इस दौरान राकेश, गजेंद्र, ऋषिपाल सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed