फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on social relevance in the selection of research topic

Meerut News: शोध विषय के चयन में सामाजिक प्रासंगिकता पर जोर दिया

Tue, 26 May 2026 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on social relevance in the selection of research topic
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग ने समाजशास्त्र में शोध विषय का चयन और उसकी प्रासंगिकता विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया। एनएएस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. संजय कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्राओं को शोध विषय के चयन में सामाजिक प्रासंगिकता पर जोर दिया। प्रो. कुमार ने कहा कि शोध समाज की वास्तविक समस्याओं से जुड़कर जागरूकता, सुधार और नीति निर्माण में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि समाजशास्त्रीय अनुसंधान का उद्देश्य केवल ज्ञान बढ़ाना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन में योगदान देना है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने विभाग के इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. लता कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गीता चौधरी ने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed