Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emphasis on rights and duties at Sardhana Municipality on Constitution Day

Meerut News: संविधान दिवस पर सरधना पालिका में अधिकारों, कर्तव्यों पर बल

Thu, 26 Nov 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on rights and duties at Sardhana Municipality on Constitution Day
सरधना। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका की तरफ से सविंधान दिवस कार्यक्रम आयोजि
सरधना। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम सहित सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उन्होंने संविधान के मूल्यों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शासन के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुई। सभागार में प्रोजेक्टर पर यह प्रसारण दिखाया गया। पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता का अधिकार देता है। उन्होंने मौलिक कर्तव्यों का पालन करने को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। सबीला बेगम ने नगरवासियों से सरधना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग की अपील की। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का आभार जताया। इस अवसर पर कई सभासद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed