{"_id":"683a1b0b944f68975b05d33c","slug":"electricity-workers-continue-to-protest-against-privatization-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134448-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
मेरठ। निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को भी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत जनपद मंडल प्रांगण ऊर्जा भवन परिसर में विरोध सभा हुई। इसमें भारी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने नारेबाजी की और धरना दिया। कहा कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। कहा कि प्रबंधन को सहयोग नहीं करेंगे, लेकिन उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों में सीपी सिंह (सेवानिवृत), कृष्ण कुमार सारस्वत, निखिल कुमार, निशान्त त्यागी, प्रगति राजपूत, कपिल देव गौतम, जितेंद्र कुमार, विवेक सक्सेना, प्रदीप डोगरा रहे।
अवैधानिक तरीके से लगाया मीटर हटाने के एसई ने दिए निर्देश
मेरठ। एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता शहर से एक शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया है कि छिपी टैंक स्थित आरजी इंटर काॅलेज रोड पर अवैध निर्माण की जांच मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कराई जा रहा है। कहा कि कॉम्पलेक्स के लोगों ने बिजली अपने परिसर के बजाय उनकी कॉम्पलेक्स की दीवार को क्षतिग्रस्त करके मीटर लगवा दिया। अधीक्षण अभियंता शहर प्रशांत कुमार कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मीटर इकाई के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।